News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 5, 2020

बिग ब्रेकिंग: सरकारी नौकरियां लगाने के नाम पर फ़र्ज़ी, सरपंच को अपने झांसे में लेकर 23 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया

बिग ब्रेकिंग: सरकारी नौकरियां लगाने के नाम पर फ़र्ज़ी, सरपंच को अपने झांसे में लेकर 23 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया

हमरNews:
नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने प्रशासनिक अफसर होना बता एक सरपंच को अपने झांसे में लेकर 23 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया। ठगी का शिकार होने वाला सरपंच जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिकिरमा का रहने वाला है।

सरपंच के मुताबिक अप्रैल में उसके मोबाइल में फोन आया और सामने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय अंबिकापुर के अपर कलेक्टर के रुप में दिया। उसने कहा कि अंबिकापुर, बलरामपुर और जशपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लर्क, भृत्य एवं वाहन चालकों के पदों 1380 पर सीधी भर्ती करनी है। सरपंच का कहना है कि अपना परिचय अपर कलेक्टर बताने पर उसकी बातों पर विश्वास करते हुए तकरीबन डेढ़ दर्जन रिश्तेदारों की नौकरी के लिए 25 लाख रुपए में बात तय हुई।


आरोपी ने पैसा रायपुर में देने के लिए कहा औऱ रायपुर आने के लिए एक गाड़ी भी बुक करके दी। 

14 जून को रायपुर पहुंचने पर उसके बताए हुए व्यक्ति को 9 लाख 20 हजार रुपये नगद और बहनों के दो एटीएम कार्ड पिन नंबर सहित उसके हवाले कर दिया। कथित अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा ने पूरा पैसा देने पर 10 जुलाई को नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा। दोनों एटीएम कार्ड से आरोपी ने 5,14,207 रुपये निकाल लिये।

7 जुलाई को आरोपी के कथित भतीजे को रायपुर में 9 लाख 31 हजार रुपये और दे दिया। 


पीड़ित सरपंच के मुताबिक आरोपी ने नियुक्ति पत्र मंत्रालय में देने के लिए कहा लेकिन वहां पहुंचने पर आरोपी नहीं आया। जिसके बाद उसका मोबाइल लगातार बंद आता रहा।जिससे सरपंच को ठगी का एहसास हुआ तो उसने एसएसपी रायपुर को अपने साथ ठगी होने की लिखित शिकायत सौंपी। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment