News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, September 28, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: सिर्फ मोबाइल के लिए मीडिया हाउस के वाहन चालक को मार चाकू दिया, घर लौट रहा था...

ब्रेकिंग न्यूज़: सिर्फ मोबाइल के लिए मीडिया हाउस के वाहन चालक को मार चाकू दिया, घर लौट रहा था...

हमरNews:
रायपुर में 4 बदमाशों ने रविवार देररात एक युवक को महज मोबाइल लूटने के लिए चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।



  • पंडरी क्षेत्र के मोवा ओवरब्रिज के नीच देर रात हुई घटना, पीछे से आए बदमाशों ने चाकू मारा
  • युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी


कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी रायपुर में लूट और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पंडरी थाना क्षेत्र में 4 बदमाशों ने रविवार देर रात एक युवक को महज मोबाइल लूटने के लिए चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मोवा निवासी सोनू बाघ एक मीडिया हाउस में वाहन चालक का काम करता है। 

वह रविवार रात करीब 8.30 बजे ड्यूटी करके पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान मोवा ओवरब्रिज के नीचे उसने जैसे ही रेलवे ट्रैक पास किया, पीछे से आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। सोनू से बदमाश उसका मोबाइल मांगने लगे।


किसी तरह युवक ऑफिस पहुंचा, जहां से अस्पताल ले गए
सोनू ने इनकार किया तो एक बदमाश ने चाकू निकालकर मार दिया। फिर मोबाइल लेकर बदमाश भाग निकले। चाकू लगते ही सोनू सड़क पर गिर पड़ा। थोड़ी देर बाद किसी तरह उठकर अपने ऑफिस पहुंचा। वहां से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाकू सोनू की की कमर के पास लगा है। पुलिस ने देर रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment