News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 15, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: सोने से पहले पीने के लिए जलाई सिगरेट, चिंगारी से बिस्तर में लगी आग तो जिंदा जल गया..

ब्रेकिंग न्यूज़: सोने से पहले पीने के लिए जलाई सिगरेट, चिंगारी से बिस्तर में लगी आग तो जिंदा जल गया..

हमरNews:
जमीन पर बिस्तर लगा कर एक ग्रामीण सो रहा था। उसे सिगरेट की तलब लगी तो वह जलाकर पीने लगा। तभी उसके बिस्तर में चिंगारी से आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस (Burnt alive) गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सूरजपुर जिले के ग्राम ऊंचडीह निवासी 55 वर्षीय सियंबर विश्वकर्मा सिगरेट व शराब पीने का आदी था। 13 सितंबर की रात को घर में जमीन में बिस्तर लगा कर सो रहा था। इस दौरान मिट्टी तेल उसके बिस्तर पर पहले से गिरा था। इसकी जानकारी उसे नहीं थी।

देर रात को जब उसे सिगरेट पीने की तलब लगी तो उसने पीने के लिए सिगरेट जलाई। इस दौरान चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम बिस्तर की आग से सियंबर गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment