News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, September 24, 2020

बड़ी खबर: टेलीविजन की सबसे चर्चित एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हुईं कोरोना पॉजिटिव,

बड़ी खबर: टेलीविजन की सबसे चर्चित एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हुईं कोरोना पॉजिटिव,

हमरNews:
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी कोरोना से संक्रमित हो गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, और मैंने घर में खुद को क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने कहा कि ये वक्त कठिन है लेकिन सावधानी बरत कर इलाज लेना में ही समझदारी है।


मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से करीब 4-5 महीने फिल्मों, धारावाहिकों और एडवरटाइजमेंट की शूटिंग बंद पड़ी थी। जिससे कई लोगों को तकलीफों का सामना भी करना पड़ रहा था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए अब कुछ दिनों पहले से ही फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। लेकिन इसका विपरीत असर भी देखा जा रहा है। सितारे अब कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं।


मेरे डैड की दुल्हन’ फेम अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। 

खबरों के मुताबिक कुछ दिनों से श्वेता की तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था। इसके बाद से ही श्वेता की कोई खबर नहीं है। वहीं अब श्वेता ने खुद इस बारे में बता दिया है कि वो कोविड- 19 पॉजिटिव हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो 1 अक्तूबर तक घर पर ही क्वारंटीन रहेंगी।

श्वेता तिवारी टेलीविजन की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

इस समय श्वेता को ‘मेरे डैड की दुल्हन’ धारावाहिक में देखा जा रहा है। श्वेता 90 के दशक में आने वाले धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर फेमस हुई थीं। इसके अलावा श्वेता कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment