News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 5, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का विडियो वाइरल की धमकी से परेशान नाबालिक ने आग लगाकर की आत्महत्या

ब्रेकिंग न्यूज़: रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का विडियो वाइरल की धमकी से परेशान नाबालिक ने आग लगाकर की आत्महत्या

हमरNews:
रायगढ़ जिला में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक नाबालिक लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई हैं, जो जांच में जुट गयी है। वहीं शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है।

घटना रायगढ़ के सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। 

मृतिका 17 वर्षिय टिमरलगा गांव की रहने वाली थी। परिजनों का आरोप हैं कि गुडेली के रहने वाले एक युवक ने मृतिका का अश्लील वीडियों बना लिया था। इसी वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी नाबालिक लड़की को लगातार परेशान कर रहा था। इस बात की जब पीड़िता के परिजनों को सूचना मिली तब आरोपी को समझाने भी गये थे।
इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के परिजनों से गालि-गलौज करते हुये उनसे मारपीट की। इस बात से दुखी नाबालिक ने आज खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।

घटना में नाबालिग 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गयी। 

घटना के बाद परिजनों का रो-राकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि उनकी बच्ची से आरोपी ने बलात्कार किया था और उसी का वो अश्लील वीडियों भी बनाया था।
इसी वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे आये दिन ब्लैकमेल कर रहा था। फिलहाल अबतक के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। वहीँ सारंगढ़ टीआई आशीष वासनिक ने कहा की शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है आरोपी युवक की तलाश की जा रही ही, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हमरNews

No comments:

Post a Comment