News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, September 16, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: Facebook पर लड़के से कर ली दोस्ती और दे दिया घर का पता, फिर लूट गया सबकुछ

ब्रेकिंग न्यूज़: Facebook पर लड़के से कर ली दोस्ती और दे दिया घर का पता, फिर लूट गया सबकुछ

हमरNews:
आजकल लोग अंजान लोगों को दोस्त बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगे है। लेकिन एक अंजान व्यक्ति से दोस्ती करना अक्सर खतरे की वजह बन जाता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है, जहां एक कॉल ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी।

आइए जानते है क्या हुआ इस लड़की के साथ


प्रेमजाल में फसाया और फिर सिविल लाइन थानाक्षेत्र के तरूण नगर इलाके में निवासरत किशोरी को फेसबुक से युवक ने अपने प्रेमजाल में फसाया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी और 15 हजार रुपए वसूल लिए। पीड़िता की मां ने पैसे गिने तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दी है। आरोपी युवक का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा सागर बताया जा रहा है।


15 हजार रुपए मांगे किशोरी ने पुलिस अधिकारियों को बताया, 

कि मई माह में उसके फेसबुक पेज में सागर नाम के लड़के ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। सागर ने बातचीत शुरू की और फिर अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगा। बातचीत के दौरान किशोरी ने सागर को अपना घर बता दिया। 6 सितंबर को सागर ने फोन किया और किशोरी से 15 हजार रुपए मांगे। किशोरी ने पैसे ना होने की बात कही तो घर आकर पैसे मांगे।


फोटो वायरल करने की दी धमकी पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। 

आरोपी की बातों से डर कर किशोरी ने मां की अलमारी में रखे पैसे निकाले और सागर को दे दिए। किशोरी की मां ने सोमवार को पैसों की जांच की तो पूरे मामले का उन्हें पता चला। किशोरी से मामला जानकारी वे थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment