News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 4, 2020

बड़ी खबर: अब Private स्कूलों के बच्चों को निशुल्क मिलेगी CG बोर्ड की पुस्तकें

बड़ी खबर: अब Private स्कूलों के बच्चों को निशुल्क मिलेगी CG बोर्ड की पुस्तकें

हमरNews:
निजी स्कूल एसोसिएशन की मांग पर अवर सचिव ने कार्रवाई करते हुए सीजी बोर्ड की किताबें नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। निजी स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से किताबें दी जाएंगी। नि:शुल्क पुस्तक प्राप्त करने वाले स्कूल प्रबंधक निजी प्रकाशक की किताबें अपने स्कूल में नहीं चला सकेंगे। निजी स्कूलों को सीजी बोर्ड की पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा पत्रिका ने उठाया था।

स्कूल एसोसिएशन ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था।


एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग और पत्रिका पर खबर प्रकाशित होने के बाद अवर सचिव ने स्कूलों को पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को जारी किया है। अधिकारियों के अलावा निजी स्कूल प्रबंधन को अवर सचिव ने निर्देश भेजा गया हैं। निर्देश जारी होने से प्रदेश के ७ हजार स्कूलों को इसका फायदा मिलेगा।

30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा नि:शुल्क जारी निर्देश के अनुसार जो स्कूल प्रबंधन को पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से 30 सितंबर तक नि:शुल्क पुस्तकें प्राप्त करनी होगी। 30 सितंबर के बाद डिपो से पुस्तक लेने वाले स्कूलों को नि:शुल्क पुस्तक नहीं मिलेगी। पाठ्य पुस्तक निगम डिपो में शपथ पत्र जमा करने के बाद स्कूलों को पुस्तक मिलेगी।
नि:शुल्क पुस्तक वितरण का निर्देश जारी होने पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव राजीव गुप्ता ने सीएम, सीएम सलाहकार, स्कूल शिक्षा मंत्री, पापुनि चेयरमैन और पत्रिका समूह को आभार व्यक्त किया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment