हमरNews:
कानपुर के नर्वल थाने में SHO द्वारा अमर्यादा से बात करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नर्वल इंस्पेक्टर तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन आवाज साफ सुनी जा सकती है जिसमें वह कह रहे हैं कि ब्लाउज फाड़कर आओ, वीडियो में थाने का परिसर भी देखा जा सकता है. वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
मामले का संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया है.
कानपुर निवासी महिला जमीन के कब्जे की शिकायत के लिए नर्वल थाने गई थी जहां वह एसएचओ राम अवतार से बात करती सुनाई दे रही है, थाने में दोनों पक्ष के लोग मौजूद हैं. महिला की शिकायत पर एसएचओ आरोपी को डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं. बातचीत में ही एसएचओ ने कहा कि अगली बार आना तो ब्लाउज फाड़ कर आना इसके बाद रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर लूंगा।
एसएचओ आरोपी को गाली देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इस मामले का वीडियो बनाकर अंजान व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जिसके बाद लोग इसे लगातार शेयर भी कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार नर्वल एसएचओ राम अवतार पहले भी कई बार विवादों में आए हैं लेकिन उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार राम अवतार दो साल से इसी थाने में हैं.अगली बार ब्लाउज फाड़ के आना इसे ठीक से पे***: कानपुर वाले दारोगा जी@myogiadityanath @dgpup @adgzonekanpur @igrangekanpur@DarshanSoniCRPC @anupgandhi8@PMOIndia @HMOIndia@CMOfficeUP— Indian - ANIL VISHWAKARMA (@anil_rocky_vk) September 14, 2020
किस प्रकार से किसी इंसान की ज़िन्दगी ख़राब की जाती है ,पुलिस वालों से सीखिये 😡 pic.twitter.com/gKyXfYwO7f
उनकी अभद्रता और भाषा से ग्रामीण परेशान है, कुछ महीने पहले उन्होनें बीजेपी नेता के भाई जामिलपुरवां गांव ने निवासी नीरज पाल को थाने बुलाकर पीटा भी था।
हमरNews


No comments:
Post a Comment