News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, September 30, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: दलित महिला गिड़गिड़ाती रही, UP Police थाने में लात-घूंसों से पिटती रही

ब्रेकिंग न्यूज़: दलित महिला गिड़गिड़ाती रही, UP Police थाने में लात-घूंसों से पिटती रही

हमरNews:
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की शहर कोतवाली के भीतर कोतवाल द्वारा महिला को लात मारते हुए वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। एसपी ने वीडियो को पुराना बताया है। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकरनगर मोहल्ले की एक महिला की सब्जी व अन्य वस्तुओं की दुकान है। 

अप्रैल माह में लॉकडाउन के समय दुकानों को खोलने की मनाही थी। लेकिन आरोप है कि महिला गुपचुप तरीके से दुकान खोल रही थी। इसी आरोप में कोतवाल श्याम प्रताप पटेल महिला को पकड़कर कोतवाली ले गए। जहां महिला पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाती रही। लेकिन कोतवाल ने महिला की लात-घूंसों से पिटाई की।


पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीओ सदर अनुराग सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार कोतवाल की इस हरकत का वीडियो एक सिपाही ने अपने मोबाइल में कैद किया था, जिसे अब वायरल किया गया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment