News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, October 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: एक 16 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया, देर रात मां को आया किडनैपर्स का फोन कहा- भाभी जी 50 लाख रुपए लाएं और बच्चे को ले जाएं

ब्रेकिंग न्यूज़: एक 16 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया, देर रात मां को आया किडनैपर्स का फोन कहा- भाभी जी 50 लाख रुपए लाएं और बच्चे को ले जाएं


हमरNews:

बीती रात राजनांदगांव के सोमनी थाना इलाके से एक 16 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना उड़ता पंजाब नाम के ढाबे में हुई। नाबालिग ढाबे में मौजूद था। कुछ लोग एसयूवी में आए और बच्चे को उठाकर साथ ले गए। घटना के बाद काफी देर तक ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल था। फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक जिस लड़के का अपहरण हुआ वह उसी ढाबे के संचालक बलजीत सिंह सेठिया का बेटा है।

  • भिलाई के स्मृति नगर स्थित अपार्टमेंट है यहीं परिवार रहता है, जिनके बेटे का अपहरण किया गया है।
  • राजनांदगांव के सोमनी में है उड़ता पंजाब ढाबा, यहीं से देर रात 16 साल के बच्चे को उठा ले गए किडनैपर्स
  • भिलाई में रहता है ढाबा संचालक का परिवार, भिलाई और राजनांदगांव पुलिस जुटी केस की जांच में


देर रात आया फोन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 50 लाख रुपए की फिरौती की बात सामने आ रही है। बीती रात अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की मां को फोन किया। किडनैपर ने फोन पर कहा कि भैया (बच्चे के पिता) का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए आपको कॉल किया भाभी जी, 50 लाख रुपयों का बंदोबस्त करें और बच्चे को ले जाएं।


सट्‌टे और शराब के लेने से जुड़ा है मामला

पुलिस इस मामले में सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। कई तरह के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। ढाबा संचालक के शराब और सट्‌टे के कारोबार से जुड़े होने जैसी बातें सामने आईं हैं। पुलिस को शक है कि इससे जुड़े बड़े लेन-देन में गड़बड़ी की वजह से बदले की भावना से बच्चे को किडनैप किया गया हो। 

घटना में इस्तेमाल एसयूवी महासमुंद के नंबर की थी। महासमुंद के एक बडे़ शराब माफिया से भी इस केस के तार जुड़ रहे हैं। भिलाई के सट्‌टा माफियाओं पर भी पुलिस की नजर है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment