News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, October 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: मकान में लगे ताले का स्क्रू खोलकर लाखों की चोरी.. 4 नाबालिग पकड़े गए

 

ब्रेकिंग न्यूज़: मकान में लगे ताले का स्क्रू खोलकर लाखों की चोरी.. 4 नाबालिग पकड़े गए

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शातिर चोरों ने एक मकान में लगे ताले का स्क्रू खोलकर लाखों की चोरी कर ली। पुलिस ने जांच कर 4 नाबालिगों को पकड़ा है।पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के गहने सहित अन्य सामान बरामद हो गया।


  • उरला क्षेत्र का मामला, काम करने वाली बाई ने सुबह देखा तो कॉल कर दी जानकारी
  • आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सारे गहने और अन्य सामान बरामद हुआ


छत्तीसगढ़ के रायपुर में शातिर चोरों ने एक मकान में लगे ताले का स्क्रू खोलकर लाखों की चोरी कर ली। सुबह जब काम पर जा रही बाई ने देखा तो कॉल कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर 4 नाबालिगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के गहने सहित अन्य सामान बरामद हो गया। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर, बिरगांव निवासी गौतम घोष रायपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। वह परिवार के साथ 19 अक्टूबर से कोलकाता गए हुए हैं। यहां मकान की देखरेख उनकी कंपनी का मैनेजर भनपुरी निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह कर रहा था। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर की रात जब वह पहुंचा तो मकान में ताला लगा हुआ था।


अलमारी का लॉक टूटा था और गहने व नगदी गायब थे

अगले दिन सुबह 11 बजे काम करने वाली बाई ने कॉल किया और बताया कि घर के बाहर दरवाजे पर लगा ताला टूटा है। वहां पहुंचा तो ताले का स्क्रू खुला था और अलमारी का लॉक भी टूटा था। अलमारी खुली थी। इस पर गौतम घोष से बात की गई तो उन्होंने बताया उसमें सोने का हार, चांदी की पायल, कंगन, कान की बाली, चेन और रुपए रखे थे।


CCTV कैमरे से एक आरोपी चढ़ा हत्थे

पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में एक नाबालिग दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो बताया कि 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात की है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए गहने, रुपए और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment