News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, October 13, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 5 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया...3 दिन बाद परिजन ने केस दर्ज कराया

 

ब्रेकिंग न्यूज़: 5 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया...3 दिन बाद परिजन ने केस दर्ज कराया

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पिछले 15 दिनों में दुष्कर्म के 5 मामले सामने आ चुके हैं। अब वाड्रफनगर में 5 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है।

  • वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
  • मछली पकड़ने के बहाने बहलाकर बच्ची को साथ ले गया था आरोपी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पिछले 15 दिन में दुष्कर्म के 5 मामले सामने आ चुके हैं। अब वाड्रफनगर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 साल का लड़का बहलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। घटना का पता तीन दिन बाद चला। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।


घटना 10 अक्टूबर की है। आरोपी लड़का पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची को मछली पकड़ने का झांसा देकर ले गया था। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। मामले का पता चलने पर परिजन लोकलाज में चुप रहे। जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।


बलरामपुर में दुष्कर्म की 5 घटनाएं


29 सितंबर : वाड्रफनगर क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप हुआ। तीन नाबालिग पकड़े गए।

1 अक्टूबर : रघुनाथ नगर क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से गैंगरेप हुआ। परिजन शिाकयत लेकर पहुंचे, पर मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस पर सवाल उठे तो 8 अक्टूबर को एफआईआर हुई। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।

10 अक्टूबर : कुसमी क्षेत्र में 24 साल की युवती से दुष्कर्म हुआ। इस मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

10 अक्टूबर : वाड्रफनगर में ही 5 साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। 3 दिन बाद मामले का पता चलने पर आरोपी को पकड़ा गया।

12 अक्टूबर : रामानुजगंज के राजपुर में मवेशी चराने गई 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म हुआ। आरोपी अभी फरार है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment