News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 21, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 8 साल के मासूम का अपहरण कर की निर्मम हत्या, मुंह और आंख में फेवीक्विक डालकर मार डाला

 

ब्रेकिंग न्यूज़: 8 साल के मासूम का अपहरण कर की निर्मम हत्या, मुंह और आंख में फेवीक्विक डालकर मार डाला

हमरNews:

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के चौसड़ गांव में 8 साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसके मुंह-आंख में फेवीक्विक डालाकर पुआल और उपलों के नीचे दबा दिया गया। उसके गुप्तांग व शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान भी मिले।  


पुलिस ने गांव के ही दंपति को हिरासत में लिया है

चौसड़ निवासी शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा का आठ साल का बेटा प्रिंस सोमवार को चाचा राजेंद्र कुमार के घर जाने के लिए निकला था। राजेश का घर गांव के बाहर है। वह कॉलेज में छुट्टी के बाद पहले गांव स्थित मंदिर चले गए वहां से घर पहुंचे तो बेटा नहीं था। पत्नी पुष्पा ने बताया कि पेट में दर्द होने पर वह आंगनबाड़ी दवा लेने गया था, जहां से चाचा के घर चला गया। देर तक वापस न आने पर राजेश बेटे को लेने राजेंद्र के घर पहुंचे। राजेंद्र की पत्नी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे तक प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था, फिर पता नहीं कहां चला गया। सबने मिलकर खोजा, पर प्रिंस नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस के पास पहुंचने से पहले राजेश को फोन पर धमकी दी गई कि प्रिंस उसके कब्जे में है। 

राजेश ने पुलिस यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग और ग्रामीण प्रिंस को फिर खोजने निकले। तभी एक महिला को तालाब के किनारे बच्चे की चप्पल मिली। राजेश ने इसे प्रिंस की बताईं। फिर उपले व पुआल को हटाकर देखा तो प्रिंस का शव नीचे दबा था। शक के आधार पर राजेंद्र के घर के बगल में रहने वाले दंपत्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment