News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 1, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर पूर्व उपसरपंच और वार्ड पंच की हत्या की...

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर पूर्व उपसरपंच और वार्ड पंच की हत्या की...

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। दोनों ही ग्रामीणों का उनके परिजनों के सामने धारदार हथियार से गला रेतकर मारा गया है। मृतकों में एक पूर्व उपसरपंच और दूसरा वार्ड पंच था। एसपी कमल लोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


जानकारी के मुताबिक, जांगला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में नक्सलियों ने वारदात की है। 

मारे गए ग्रामीणों में कोरसा बरदेला गांव निवासी धनीराम पूर्व उपसरपंच था। जबकि गोंगला गांव निवासी गोपाल कुडियम वार्ड पंच रह चुका था। नक्सलियों ने दोनों पर ही पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।


  • जांगला थाना क्षेत्र की घटना, अलग-अलग जगहों पर मिले दोनों के शव
  • रात को घर में घुसकर मारा, पुलिस मुखबिर होने का दोनों पर लगाया आरोप


परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता चला

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात नक्सली गांव में घुस आए। उस समय सभी लोग सो रहे थे। नक्सलियों ने दोनों गांवों में सोते हुए धनीराम और गोपाल को उठाया। इसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट की। फिर परिजनों के सामने ही गला रेत दिया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों की भी नींद खुली। फिर वारदात का पता चला।

सितंबर में दो पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की कर चुके हैं हत्या


बीजापुर में नक्सली सितंबर माह में दो पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की हत्याएं कर चुके हैं। 31 अगस्त को नक्सलियों ने अगवा किए गए सहायक सब इंस्पेक्टर नागैय्या कोरसा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद 18 सितंबर को एक सीएएफ जवान को मार दिया। फिर पूर्व सिपाही को अगवा कर मार दिया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment