News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, October 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: चरित्र पर संदेह था...तो पत्नी की गर्दन धारदार हथियार से काट दी...फिर

 

ब्रेकिंग न्यूज़: चरित्र पर संदेह था...तो पत्नी की गर्दन धारदार हथियार से काट दी...फिर

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। अधेड़ को उसके चरित्र पर संदेह था।

हत्या के बाद आरोपी सारी रात आंगन में ही बैठा रहा। अगले दिन शनिवार को जब उसकी बहू आई तो मामले का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


  • गांधी नगर क्षेत्र के सरगांव की घटना, आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • देर रात पति-पत्नी के बीच होता रहा विवाद, सुबह बहू ने कमरे में शव देखा तो पता चला


वारदात के बाद आरोपी रात भर घर के आंगन में ही बैठा रहा। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसने ही हत्या की है। पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए मार दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर क्षेत्र के सरगांव चारपारा निवासी आगर साय अपनी पत्नी विमला बहरा (45) के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। वहीं पर आगर ने कुल्हाड़ी नुमा हथियार से पत्नी पर वार किया।


रातभर आंगन में ही बैठा रहा, पुलिस पहुंची तो कहा मैंने मारा

वारदात के बाद आरोपी रात भर घर के आंगन में ही बैठा रहा। सुबह उसकी बहू पहुंची और कमरे में गई तो शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसने ही हत्या की है। पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए मार दिया है।


कमरे में ही काली मां का मंदिर, वहां से कई धारदार हथियार मिले

पुलिस ने बताया कि विमला की गर्दन पर छह से सात बार वार किए। जिसके चलते उसकी गर्दन लगभग कटकर अलग हो गई थी। जिस कमरे में वारदात हुई है, उसी में पति-पत्नी रहते थे। वहीं पर पूजा घर भी बना रखा था और काली मां की फोटो लगी थी। पुलिस को कमरे में से अलग-अलग तरह के धारदार हथियार भी मिले हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment