News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, October 5, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: चीचली पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, गैंगरेप पीडि़त महिला ने की खुदकुशी

 

ब्रेकिंग न्यूज़: चीचली पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, गैंगरेप पीडि़त महिला ने की खुदकुशी

हमरNews:

जिले के चीचली थानांतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला (35) के साथ गांव के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फरियाद लेकर महिला तीन दिन तक पुलिस थाने व गोटी टोरिया पुलिस चौकी के चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी के पिता व एक महिला ने उस पर ताने कसे। पुलिस की अनुसुनी और तानों से आहत महिला ने आखिरकार शुक्रवार सुबह घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पति ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। अफसर हरकत में आए। दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों और खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पड़ोसी व एक अन्य महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। गोटीटोरिया पुलिस चौकी प्रभारी एमएल कुड़ापे को निलंबित कर दिया है। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एसपी से जवाब-तलब किया है।

एडीशनल एसपी व एसडीओपी को हटाने व चौकी प्रभारी पर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं पीडि़ता की एफआईआर दर्ज नहीं करने के कारण चौकी प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं। गोटीटोरिया पुलिस चौकी प्रभारी एमएल कुड़ापे को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अजय सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment