News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, October 4, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: दुर्ग में 2 बाइक की आमने सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान..

ब्रेकिंग न्यूज़: दुर्ग में 2 बाइक की आमने सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान..

हमरNews:

दुर्ग जिले में दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। अंडा थाना क्षेत्र के दुर्ग-बालोद रोड पर ग्राम कुथरेल के पास यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार को रात करीब आठ बजे कुथरेल में आम के पेड़ के पास की है। अंडा पुलिस ने बताया कि चार युवक दो बाइक पर सवार थे। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।


चौथे युवक की हालत नाजुक दोनों बाइक तेज रफ्तार से चल रही थी। 

दोनों में आमने सामने भिडंत हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। युवकों को सिर में गंभीर चोट आई है। कोई हेलमेट नहीं पहना था। तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौथे युवक की हालत नाजुक है। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अंडा के पास दो दिन पहले भी मोड़ पर तीन बाइक टकराई थी। जिसमें एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए थे।


नहीं हो सकी है पहचान अंडा पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों के शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया गया है। मृतकों की अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है। घटना पर टिफिन पड़ा हुआ था जिसे देखने से लग रहा है कि एक बाइक सवार रोजी मजदूरी कर घर लौट रहा होगा। तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल युवकों के वारिस का पता लगा रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment