News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, October 13, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान..बबूल के पेड़ से सुबह लटका मिला शव

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान..बबूल के पेड़ से सुबह लटका मिला शव


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव मंगलवार सुबह बबूल के पेड़ से लटका मिला है।

  • शिवरीनारायण क्षेत्र के धरदेई गांव की घटना, खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं
  • युवक रात को निकला था घर से, अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना दी


छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव मंगलवार सुबह बबूल के पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण क्षेत्र के धरदेई गांव निवासी धर्मेंद्र केवट सोमवार रात करीब 8.30 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ से उसका शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।

रात को खाना खाने के बाद घर से निकला था युवक

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस संबंध में परिजनों से बात कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक काफी परेशान था और रात को खाना खाने के बाद घर से निकल गया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment