News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, October 3, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर जिला के एक युवक ने कीटनाशक के सेवन से मौत..

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर जिला के एक युवक ने कीटनाशक के सेवन से मौत..

हमरNews:

जांजगीर जिला के अकलतरा के ग्राम पंचायत पकरिया झुलन में शुक्रवार की रात एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना मुलमुला थाना की है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक पकरिया (झुलन) रामसागरपारा निवासी अमर केवट उर्फ (लाला) पिता रामसहाय केवट उम्र 20 वर्षीय युवक है, परिजनों ने बताया की शुक्रवार की रात 10.30 बजे सभी भोजन के बाद टीवी देख रहे थे मृतक घर के ऊपर वाले कमरे में था।


अचानक उसने फ़ोन कर परिजनों को बताया की उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है, परिजन तत्काल ऊपर पहुंचे तो देखा की अमर के मुँह से झाग निकल रहा है। उसे तत्काल पामगढ़ हॉस्पिटल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया आज सुबह डॉक्टरों ने पोस्टमार्डम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है, मामले में पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment