हमरNews:
बाड़ी में खेल रहे दो मासूम बच्चों की कुएं डूबने से मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कुएं से बरामद की है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
यह घटना जिले के कोमाखान थाने के कारागुला का है।
एक साथ दो की लाश कुएं में देखने से माता-पिता के होश उड़ गए। बता दें कि कुएं में किसी तरह का घेरा नहीं लगा हुआ है, जिसके चलते बच्चे कुएं में जा गिरे। इस मामले में पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment