हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भदरा (नीचे) निवासी एक महिला की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई उसका प्रशासन की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भदरा निवासी इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जांजगीर के कोविड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, महिला को कुछ दिन पहले परिजनों ने रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां महिला की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई जिसे आज दोपहर गृह ग्राम लाया गया, महिला का तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।
हमरNews


No comments:
Post a Comment