News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, November 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली के JE की मौत, चौकी प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच

 

ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली के JE की मौत, चौकी प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच

हमरNews:

सूरजपुर जिले की लटोरी पुलिस चौकी अंतर्गत विद्युत विभाग के JE पूनम सिंह कतलम की अस्पताल में हुई मौत मामले में चौकी प्रभारी समेत चौकी में पदस्थ 9 पुलिस कर्मियों को लाईन अटैच कर दिया गया है।


विदित हो कि, लटोरी चौकी स्थित करवां सब स्टेशन में 22 नवंबर की रात शराब पार्टी के बाद मारपीट हुई थी।

जिसके बाद हरिशचंद राजवाडे नामक युवक की मौत हो गई थी।जिसकी डेड बॉडी सब स्टेशन के बाहर ही मिली थी। पुलिस पूछताछ में जेई पूनम कतलम सहित चार की पहचान हत्या के आरोपी के रुप में हुई।


आरोपियों में से एक पूनम कतलम को शाम क़रीब चार बजे अस्पताल पहुँचाया गया जहां तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूनम कतलम को चौकी नहीं लाया गया था और पूछताछ के दौरान ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। हालाँकि शव को लेने पहुँचे परिजनों ने पुलिस के दावे को ग़लत बताया था। मृतक के भाई ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने हिरासत में उसके भाई के साथ मारपीट की।


हालांकि, मृतक पूनम कतलम की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी एएसआई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक – गूड्डू कुशवाहा, मनोज पोर्ते और आरक्षक – सुनील एक्का, शोभनाथ कुशवाहा, विकास मिश्रा, देवदत्त दुबे, चंद्रसाय राजवाडे, एवं मनेश्वर सिंह को लाईन अटैच कर दिया गया है।



मृतक के भाई दीपक कतलम की मौजूदगी में पुलिस ने लटोरी तहसीलदार निराजकांत की उपस्थिति में शव पंचनामा की कार्यवाही पूरी की। दीपक ने पुलिस कस्टडी में पिटाई से भाई की मौत हो जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके भाई की पीठ, पुट्ठे और आंख के नीचे काले दाग पड़ गए थे। चेहरा भी सूजा हुआ था। पिटाई से उसकी तबियत बिगड़ जाने के बाद पुलिस ने उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विद्युत विभाग के कर्मियों और परिजनों ने देर शाम मृतक जेई के शव को बिश्रामपुर बस स्टैंड के पास एनएच में रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

हमरNews

No comments:

Post a Comment