News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, November 21, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर जिला मस्तूरी में पति व ससुर ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर जिला मस्तूरी में पति व ससुर ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म


हमरNews:

बिलासपुर जिला के मस्तूरी के मल्हार में रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है जिसमे कलयुगी ससुर ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी और अपनी ही नव विवाहित बहु की अस्मत लूट ली। 


मिली जानकारी के अनुसार मल्हार क्षेत्र की विवाहिता को शराब पीलाकर पति और ससुर ने दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले घर पहुंचे और महिला को बचाया। पीड़ित की शिकायत पर मल्हार पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।


बेलगहना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मल्हार क्षेत्र के आटो चालक से हुई थी। 

शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। 50 वर्षीय ससुर अपनी बहू को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता था। महिला लोकलाज के भय से चुप रही। गुरुवार की शाम भी ससुर ने महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। शाम को महिला का पति आटो चलाकर लौटा तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर आटो चालक पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी की पिटाई कर दी। फिर युवक ने पत्नी को शराब पिलाई।  


इसके बाद पिता व पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

फिर महिला को बंधक बना लिया। महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे मुक्त कराया। महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 376, 342,323, 506 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर हैवान पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।


मल्हार चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपित पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी की थी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment