News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, November 2, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म..

 

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म..

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी ही 13 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी अपने पिता के साथ तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थी।


  • सकरी क्षेत्र की घटना, दुष्कर्म के बाद किशोरी को घर छोड़कर भाग निकला
  • दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी पिता को रायपुर के धरसींवा से किया गिरफ्तार


घटना के बाद पिता किशोरी को घर छोड़कर आरोपी भाग निकला। इसके बाद मां के साथ जाकर किशोरी ने मामला दर्ज कराया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पिता को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, तखतपुर निवासी युवक ऑटो चलाता है। 

उसकी 13 साल की बेटी की तबीयत खराब थी। इस पर किशोरी अपने पिता के साथ 31 अक्टूबर को डॉक्टर को दिखाने के लिए शहर के अस्पताल गई थी। वहां से लौटते समय आरोपी पिता ने कानन पेंडारी के पास ऑटो रोक दिया और जंगल में किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को घर छोड़कर भाग निकला।


कॉल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

घर में किशोरी को रोता हुआ देख मां ने पूछा तो मामला सामने आया। इसके बाद वह आसपास के लोगों के साथ बेटी को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। घटना सकरी थाना क्षेत्र में होने के कारण तखतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला वहां ट्रांसफर कर दिया। सकरी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रविवार देर शाम रायपुर के धरसींवा से कर लिया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment