News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, November 2, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में खुद को मकान मालिक की पत्नी बताकर बाई ने कर लिया जमीन पर कब्जा..

 

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में खुद को मकान मालिक की पत्नी बताकर बाई ने कर लिया जमीन पर कब्जा..

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शातिर कामवाली बाई ने अपने अविवाहित मकान मालिक की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेज से उनकी ही संपत्ति पर कब्जा कर लिया।


  • सिविल लाइन क्षेत्र का मामला, खुद की बेटियों को भी उनका बताया, जबकि मकान मालिक अविवाहित
  • बीमारी का फायदा उठाकर कागजों पर साइन कराए, मकान मालिक की बहन को पता चला तो खुला मामला


खुद को उनकी पत्नी बताकर फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए। मकान मालिक की बीमारी का फायदा उठाकर उसमें फर्जी हस्ताक्षर भी किए। खास बात यह है कि मकान मालिक अविवाहित है। मकान मालिक की बहन को पता चला तो उसने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया।


जानकारी के मुताबिक, खामला, नागपुर, महाराष्ट्र निवासी कृष्णा दुआ का बिलासपुर में लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने पैतृक मकान और गोलबाजार में दुकान है। उनके पिता की दिसंबर 2009 में मौत हो चुकी है। कृष्णा के दो भाई हैं ओम प्रकाश और बृजमोहन दुआ। दोनों भाई अविवाहित हैं। वे मकान और दुकान की देखरेख करते थे। इस बीच जुलाई 2018 में बड़े भाई ओम प्रकाश की मौत हो गई।


कृष्णा दुआ ने कहा- उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

ऐसे में संपत्ति के हिस्सेदार कृष्णा दुआ और भाई बृजमोहन ही बचे हैं। बृजमोहन पिछले कई दिनों से बीमार हें और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। वह हस्ताक्षर करने की स्थिति भी नहीं है। कृष्णा दुआ ने पुलिस को बताया कि उनके भाई के घर में काम वाली बाई चंद्रकली आती थी। आरोप है कि चंद्रकली ने उनके भाई बृजमोहन की बीमारी का फायदा उठाकर चंद्रकली ने संपत्ति हड़पने के साजिश रची।


फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर, फर्जी साइन भी किए

आरोप है कि इसके लिए काम वाली बाई चंद्रकली ने खुद को बृजमोहन की पत्नी बताया। जबकि अपनी बेटियों दुर्गेश नंदनी और नीलम शर्मा को बृजमोहन की बेटियां बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद बृजमोहन दुआ के फर्जी हस्ताक्षर से उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की। इसकी जानकारी कृष्णा दुआ को हुई तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

हमरNews

No comments:

Post a Comment