News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, November 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: कार से घूमाने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार

ब्रेकिंग न्यूज़: कार से घूमाने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार


हमरNews:

राजधानी के गुढिय़ारी इलाके में एक नाबालिग छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। एक आरोपी की नाबालिग के भाई से दोस्ती है। आरोपियों के दहशत से पीड़िता चार दिन तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दे पाई। रविवार को हिम्मत जुटाकर उसने घर वालों को बताया। इसके बाद परिजन गुढिय़ारी थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता को मेडिकल मुलाहिजा के लिए भेजा गया। देर रात तक मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली थी।


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीया आठवीं की छात्रा के घर जनता कॉलोनी में रहने वाले युवक का आना-जाना था। उससे छात्रा की बातचीत भी होती थी। 17 नवंबर की रात करीब 3.30 बजे युवक ने नाबालिग को घूमने चलने के लिए कहा। उसने मना किया, फिर भी वह अपनी कार लेकर उसके घर पहुंचा। कार में उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। नाबालिग को बाहर बुलाया। इसके बाद उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। जनता कॉलोनी में ही पानी टंकी के पास खुले स्थान पर नाबालिग को लेकर और आरोपी युवक व उसके दोस्तों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले।



दहशत में थी पीड़िता

घटना 17 नवंबर की रात की है। आरोपियों के डर से पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। 22 नवंबर की शाम पीडि़ता की बुआ ने गुढिय़ारी थाने में मामले की शिकायत की। इसके बाद गुढिय़ारी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी- ए, 365 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


पीड़िता के भाई से थी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पीड़िता के भाई से दोस्ती थी। इस कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना रहता था। पीड़िता के मोबाइल में आरोपी के कॉल रेकॉर्ड भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता मुख्य आरोपी के साथ आए दो अन्य युवकों को नहीं जानती है।


पीड़िता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल पाई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 17 नवंबर की रात की है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment