News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, November 21, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: शराब की व्यवस्था नहीं करने पर उप सरपंच ने पूरे परिवार की बेदम पिटाई, बुजुर्ग माँ-बाप को भी नहीं छोड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़: शराब की व्यवस्था नहीं करने पर उप सरपंच ने पूरे परिवार की बेदम पिटाई, बुजुर्ग माँ-बाप को भी नहीं छोड़ा


हमरNews:

जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम रोझनडीह में उप सरपंच ने शराब की व्यवस्था नहीं करने पर युवक की बेदम पिटाई कर दी, साथ ही उसकी गर्भवती पत्नी को भी धक्का देकर गिराने का प्रयास किया गया रास्ते में मिले युवक के माता-पिता की भी डंडों से पिटाई कर दी घायलों ने इसकी शिकायत थाना में की है।


पूरा मामला ग्राम पंचायत चण्डीपारा के आश्रित ग्राम रोझनडीह का है

 शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे सुखराम बंजारे अपने घर के आँगन में खाट पर बैठा था तभी गांव का उपसरपंच छोटे लाल बंजारे वहां पहुंचा और सुखराम से शराब की व्यवस्था करने को कहा, जिस पर उसने असमर्थता जताई, जिससे नाराज होकर उप सरपंच ने गन्दी-गंदी गाली देते हुए हाथ में रखे डंडे से सुखराम की बेदम पिटाई शुरू कर दी बीच बचाव करने पहुंचे उसकी गर्भवती पत्नी को धक्का दे दिया, बड़ी मुश्किल से वह सम्हल पाई।


मामला यही शांत नहीं हुआ उसने कुछ देर बाद अपने बच्चे राज बंजारे और विक्रम बंजारे के साथ मिलकर सुखराम के पिता भागवत और माता मंगली बाई की रास्ते में ही पिटाई कर दी जिससे तीनों घायल हो गए, पीड़ितों ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है पुलिस शिकायत दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment