News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, December 22, 2020

बड़ी खबर: 2021 में खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज? कुलपतियों ने सौंपी रिपोर्ट



हमरNews:

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने पर फैसला जल्द लिया जा सकता है. इस संबंध में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और प्राचार्यों ने उच्च शिक्षा विभाग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. रिपोर्ट में दूसरे राज्यों का उदाहरण भी दिया गया है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो प्रदेश में नए वर्ष से उच्च शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे।


दरअसल, छत्तीसगढ़ उच्चशिक्षा विभाग की तरफ से यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के खोलने के संबंध में कुलपतियों और प्राचार्यों से एक रिपोर्ट मांगी गई थी. साथ उनसे यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के खोलने के संबंध में एक तारीख देने के लिए भी कहा गया था. जिसकी रिपोर्ट आज उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दी गई है।


 

इन नियमों का करना होगा पालन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतर कुलपतियों ने नए वर्ष से स्कूलों के खोलने पर सहमति जताई है. हालांकि इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस के पालन कराए जाने पर भी सभी ने विचार सुझाए हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment