News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, December 9, 2020

बिग ब्रेकिंग: 23 कट्टा धान को खराब बता मांगे 500 रुपये, किसान को आया अटैक, मौके पर ही किसान ने दम तोड़ दिया

बिग ब्रेकिंग: 23 कट्टा धान को खराब बता मांगे 500 रुपये, किसान को आया अटैक, मौके पर ही किसान ने दम तोड़ दिया


हमरNews:

समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के बीच किसानों को परेशान किया जा रहा है। बिना पैसा लिए किसानों के धान की तौलाई और खरीदी नहीं हो रही है। मंगलवार को घुमका खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे गिधवा निवासी किसान करण पिता टिभन साहू 55 वर्ष के 23 कट्टा धान को खराब बताकर तौलने से इनकार किया गया तो किसान को हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही किसान ने दम तोड़ दिया। 


खरीदी केन्द्र में ही किसान ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद खरीदी केन्द्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी ले रहा हूं और कलेक्टर से पूरी जांच के बाद कार्रवाई करने कहा है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसे लेने के चक्कर में धान को खराब बताया गया। वहीं तौलाई करने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने 500 रुपए की मांग की। परिजनों ने घुमका थाना में शिकायत कर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


मृतक के पुत्र दीपक साहू ने बताया कि टोकन के आधार पर सुबह 10 बजे खरीदी केन्द्र पहुंचे। 21 कट्टा मासूरी और 23 कट्टा 1 हजार 10 किस्म का धान लेकर बेचने पहुंचे थे। जांच होने पर दोनों किस्म के धान को ठीक बताया गया। 21 कट्टा मासूरी धान की तौलाई हो गई पर कुछ देर बाद ख्ररीदी केन्द्र से ही एक कर्मचारी आया और 1 हजार 10 किस्म के धान की क्वालिटी को खराब बताकर तौलाई करने से मना करवा दिया। जबकि दूसरे कर्मचारियों ने जांच के दौरान ठीक बताया था।


45 कट्‌टा धान लिया गया: प्रभारी

इस मामले में धान खरीदी केंद्र घुमका के फड़ प्रभारी ने बताया कि करण साहू द्वारा 45 कट्‌टा धान लिया गया था। उसमें 23 कट्‌टा मोटा और 21 कट्‌टा सरना धान था। तौलाई के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी 112 में फोन किया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment