News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, December 8, 2020

बड़ी खबर: आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ में भी असर राजधानी के प्रवेश मार्गों पर चक्का जाम..

बड़ी खबर: आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ में भी असर राजधानी के प्रवेश मार्गों पर चक्का जाम..


हमरNews:

छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बंद का समर्थन देने ज्ञापन सौंपा


  • पेट्रोल पंप संघ ने छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ को दिया समर्थन
  • विधायक विकास उपाध्याय उतरेंगे सड़कों पर, व्यापारियों से संस्थान बंद करने की अपील


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इसे लेकर सोमवार को सभी संगठनों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान भारत बंद कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ तमाम विपक्षी दलों ने इसे अपना पूरा समर्थन दिया है ।


कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को बैठक लेकर सभी व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कई व्यापारियों से इसे लेकर मुलाकात भी की । छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल के सदस्य डॉक्टर संकेत ठाकुर ने बताया कि बंद को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।


आवश्यक सेवाओं यानी कि सब्जी बाजार, डेयरी, दवा दुकानों को छोड़ अन्य सभी सेक्टर के दुकानें व्यवसाय बंद रहेंगे। रायपुर में पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला पेट्रोल पंप संघ के पदाधिकारियों ने लिया है और उन्होंने छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ को अपना समर्थन भी दिया है।


रैली निकालकर बंद कराएंगे बाजार

डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि आज धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के तमाम पदाधिकारी जमा होंगे और यहां से रैली की शक्ल में शहर के मुख्य बाजारों को बंद कराते हुए आगे बढ़ेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी भी जयस्तंभ चौक से रैली की शक्ल में तमाम बाजारों को बंद करवाएंगे । कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तमाम बाजारों को बंद कर आते नजर आएंगे।


इन व्यवसायिक संगठनों ने किया बंद का समर्थन

छत्तीसगढ़ में बंद को अब तक छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़ ऑटो यूनियन, रायपुर बस्तर परिवहन संघ, समस्त ट्रेड यूनियन, छत्तीसगढ़ ट्रक एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ पेट्रोल एवं डीजल यूनियन , राजनैतिक दलों में भारतीय कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का भी समर्थन मिल गया है ।

हमरNews

No comments:

Post a Comment