News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, December 12, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: गर्लफ्रेंड के साथ खड़े युवक पर चाकू से हमला, 3 कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़: गर्लफ्रेंड के साथ खड़े युवक पर चाकू से हमला, 3 कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार


हमरNews:

सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम भिलाई क्लब के पास जबरिया युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कॉलेज स्टूडेंट हैं। पीडि़त युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था। तभी तीनों आरोपी बाइक से वहां पहुंचे और कैमरे से दोनों की तस्वीरें लेने लगे।  


जब उसने विरोध किया तो तीनों लड़कों ने जेब से चाकू, ब्लेड कटर निकालकर उस पर हमला कर दिया। पीडि़त युवक यश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में हरिश यादव, प्रकाश और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ब्लेड कटर और चाकू जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट, 294, 506, 323, 324, 326, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।


पीडि़त युवक और युवती ने किया विरोध

भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि घटना 3 दिसंबर को रात 7.30 बजे भिलाई क्लब जयंती स्टेडियम के पास की है। पीडि़त युवक यश चौहान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत कर रहा था। उसी बीच आरोपी हरिश यादव, प्रकाश एक और उसका एक साथी पहुंचे। वही बाइक पर खड़े होकर कैमरा से दोनों की शूटिंग करने लगे। जिसका यश ने विरोध किया। तब प्रकाश और हरिश यादव पहुंचे और जेब से ब्लेड कटर और चाकू निकाला और यश को मारने लगे। पीडि़त को लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में यश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment