News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, December 25, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में फिल्म और टीवी(TV) कलाकार के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक कृत्य का मामला

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में फिल्म और टीवी(TV) कलाकार के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक कृत्य का मामला


हमरNews:

फिल्म और टीवी कलाकार के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा मारपीट करने, धमकी और प्रताड़ना की भी शिकायत की है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी मुंबई में रहता है।


पुलिस के मुताबिक कबीर नगर इलाके में रहने वाली करीब 30 वर्षीय युवती की शादी अप्रैल 2019 में मशहूर एक्टर से हुई थी। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इस दौरान जून-जुलाई में उसने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मारपीट और गाली-गलौज करके प्रताड़ित किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने कबीर नगर थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।


उल्लेखनीय है कि आरोपी रायपुर का ही रहने वाला है और लंबे समय से रंगमंच, टीवी और फिल्मों में एक्टर के तौर पर कार्य कर रहा है। अधिकांश समय वे मुंबई में ही रहते हैं। रायपुर में उनकी पत्नी रह रही है।


रायपुर कबीर नगर थाना के टीआई एलपी जायसवाल ने कहा, महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment