News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, December 25, 2020

बिग ब्रेकिंग: सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, IED ब्लास्ट की चपेट मे..

 

बिग ब्रेकिंग: सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, IED ब्लास्ट की चपेट मे..

हमरNews:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-सुकमा बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रेशर ID की चपेट में आकर DRG का एक जवान घायल हो गया।


  • नहाड़ी के जंगल की घटना, घायल जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • सुकमा व दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी, घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला


उसे दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।


जानकारी के मुताबिक, सुकमा और दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम 3 दिन पहले नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग के लिए निकली थी। शुक्रवार को जवान सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नहाड़ी के जंगल में पहुंचे थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पेड़ों की आड़ लेकर वहां से भाग निकले।


घटनास्थल से नक्सल सामग्री भी बरामद होने की सूचना

इस दौरान प्रेशर ID ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान सौलम नागेश घायल हो गया। इसके बाद साथी जवान उसे लेकर दंतेवाड़ा पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से जवानों ने नक्सल सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment