News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, February 1, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, 11 महिलाओं की मौत,

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, 11 महिलाओं की मौत,


हमरNews:

बस्तर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। भीषण सड़क दुर्घटना में 11 महिलाओं की मौत हो गयी है। घटना छत्तीसगढ़ – ओडिशा सीमा पर कोटपाड की है। घटना की पुष्टि कोटपाड के थाना प्रभारी ने की है।


ये सभी महिलाएं अंतिम संस्कार से वापस लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक महिलाएं छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इस घटना में 11 महिलाओं की मौके और ही मौत हो गयी, वहीं 13 लोगों की घायल हो गए है।


जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के कलचा गाँव की रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में बस्तर जिले से लगे ओड़िसा के मुरताहांडी गए थे।

अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा कर पलट गयी। इस हादसे में 11 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी जगदलपुर से लगे कलचा क्षेत्र के ग्रामीण थे, जो बस्तर जिले से लगे ओड़िसा के मुरताहांडी गए हुए थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को कोटपाड़ व गम्भीर को कोरापुट भेजा गया है।


उड़ीसा के कोरापुट थाना अंतर्गत मुर्ताहांडी एवं आमगांव के बीच यह हादसा होना बताया गया है। 

देर शाम हुई इस घटना की सूचना जिला प्रशासन बस्तर को मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई है। घटना में 13 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जो कि समारोह में शामिल होने गए थे और एक ही गाड़ी में सवार थे। फिलहाल घायलों को उड़ीसा के कोरापुट अस्पताल में रेफर किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जिस जगह हादसा हुआ है उसके नजदीक सड़क सुधार का काम चल रहा था और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे इतने लोगों की जान गई।

हमरNews

No comments:

Post a Comment