News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, January 18, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, नाबालिग से प्रेम संबंध को लेकर हुआ था विवाद

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, नाबालिग से प्रेम संबंध को लेकर हुआ था विवाद


हमरNews:

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शहर के डंगनिया इलाके के बाद सन्यासी पारा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी । घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रेस संबंध को लेकर हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कोच्ची का विवाद युवक मॉडल साई के साथ हुआ था। दोनों के बीच नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध की बात पर विवाद गहरा गया। जिसके बाद कोच्ची ने युवक मॉडल साई की चाकू मारकर हत्या कर दी।


मामले की सूचना के बाद पहुंची खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है ​कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। वहीं अब चाकू मारकर मॉडल साई की हत्या कर दी।


दो दिन में दो घटनाएँ

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर के डंगनिया तालाब के पास बीती रात आरोपी ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि आरोपी युगल किशोर साहू और आकाश राजपूत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भड़के युगल ने चाकू निकालकर आकाश राजपूत पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल आकाश को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू को निकाला। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment