News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, March 4, 2021

बड़ी खबर: पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध भी बिकेगा सौ रुपए लीटर, किसान नेता ने किया ऐलान

बड़ी खबर: पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध भी बिकेगा सौ रुपए लीटर, किसान नेता ने किया ऐलान


हमरNews:

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के हजारों किसान पिछले कई महीने से दिल्ली बॉडर्स पर जुटे हैं। इसी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता मलकीत सिंह ने बीते दिनों मंच से एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने दूध के दाम बढ़ने की बात कही थी। मलकीत सिंह ने कहा था जब केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती है तो किसान दूध का दाम क्यों नहीं बढ़ा सकता। उन्होंने कहा था जब जनता सौ रुपए का पेट्रोल खरीद सकती है तो वह सौ रुपए लीटर का दूध भी खरीद सकती है।



किसान नेता ने मंच से दिया था बयान

गौरतलब है कि किसान नेता ने मंच से कहा था कि आगामी एक मार्च से दूध के दाम 50 रूपये बढ़ा दिए जायेंगे। पहले से ही 50 रुपए लीटर बिक रहे दूध के दाम में 50 रुपए की और बढ़ोतरी कर दी जाएगी। ऐसे में दूध 100 रूपये प्रति लीटर हो जायेगा। इस दौरान मलकीत सिंह यह भी कहा था कि केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को चारों तरफ से घेरन की कोशिश की है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने अब दूध के दाम में 50 रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया है।



बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम

उन्होंने यह भी कहा था कि किसान अब अपने आंदोलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाते हुए सब्जियों के दामों में भी इजाफा करेंगे। हालांकि संयुक्‍त किसान मोर्चा की तरफ से अभी इस बारे को कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि ट्विटर पर शनिवार सुबह से ही ‘ #1मार्च_से_दूध_100_लीटर’ यह हैशटैग टॉप ट्रेंड में है। इस ट्वीट के साथ एक हिंदी अखबार की कटिंग शेयर करके कहा जा रहा है कि 1 मार्च से दूध के दाम 100 रुपये लीटर कर दिए जाएंगे।

हमरNews

No comments:

Post a Comment