हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम बोरसी में मंगलवार की रात बिलासपुर जिले से आई बारात में आए एक युवक ने 2 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बोरसी निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव के घर ग्राम ढेका (लाल खदान) बिलासपुर से बारात आया था। बराती डांस कर रहे थे समय करीबन 09:00 बजे रात्रि में बरात अमरतलिहा यादव के घर के पास पहुंचा था इसी दौरान अजय जोगी और निखिल टंडन भी बाराती के साथ नाचने लगे, उसी समय बारात में आये दो तीन लोग आपस में लड़ाई होने लगे।
दोनों बीच बचाव करने लगे, तब बाराती बहादुर यादव गाली-गलौच करते हुए बीच-बचाव का विरोध करने लगा और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी, फिर तुम दोनो को जान से खत्म कर दूंगा कहते हुए हाथ मुक्का से मारा फिर अपने पेंट से चाकू निकाल कर दोनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया| घायलों की शिकायत पर पामगढ़ पुलिस ने 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment