News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, February 8, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: नक्सल सर्च ऑपरेशन पर निकला जवान शहीद, पैर के प्रेशर की वजह से फटा बम

ब्रेकिंग न्यूज़: नक्सल सर्च ऑपरेशन पर निकला जवान शहीद, पैर के प्रेशर की वजह से फटा बम


हमरNews:

बीजापुर में नक्सल सर्च ऑपरेशन पर निकला एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों ने जंगल के रास्ते में IED लगा रखी थी। इस पर जवान का पैर आ गया। पैर के प्रेशर की वजह से बम फट गया। विस्फोट में जवान के दोनों पैर उड़ गए। साथी जवान फौरन मदद को आगे आए और जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि शहीद जवान STF की टीम का था। उसका नाम मोहन नाग बताया जा रहा है। जवान को इलाज के लिए रायपुर ले जाने की भी तैयारी थी, मगर अब शहादत की खबर से सभी गमजदा हैं।


 

एसपी के मुताबिक, सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर एरिया में नक्सलियों के जमा होने का इनपुट मिला था। जिला पुलिस और STF के जवानों का दस्ता सर्चिंग पर गया हुआ था। तर्रेम थाना इलाके के पास लौटते वक्त यह घटना हुई। आला अधिकारी खुद जवानों से मिलने पहुंच रहे हैं। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 


जवान इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह खबर नक्सलियों को पहले से थी। इस वजह से यहां IED लगाई गई। IED (इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) होता है, नक्सली इसे टिफिन या कुकर जैसी चीजों में डेटोनेटर, बैटरी, बारुद भरकर बनाते हैं। ताकि जवानों को निशाना बनया जा सके।

हमरNews

No comments:

Post a Comment