News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, February 2, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: की थी लव मैरिज, पत्नी पर करता था संदेह.. रात मायके से घर लाया और कैंची घोंप कर मार डाला

ब्रेकिंग न्यूज़: की थी लव मैरिज, पत्नी पर करता था संदेह.. रात मायके से घर लाया और कैंची घोंप कर मार डाला


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी की कैंची घोंप कर हत्या कर दी। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। घटना की सूचना मंगलवार सुबह परिजनों को मिली। जिसके बाद FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दोपहर में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग कोतवाली क्षेत्र के पद्मनाभपुर का है।



जानकारी के मुताबिक, उत्कल नगर दुर्ग निवासी अंकुर बाघ (34) मोटर मैकेनिक है। 

उसने ग्राम पोटिया निवासी शीतलाना (22) से 2015 में लव मैरिज की थी। दोनों से ढाई साल का एक बच्चा भी है। अंकुर को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह होता था। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके चलते करीब 15 दिन पहले शीतलाना अपने बच्चे को लेकर मायके रहने आ गई थी।



 

पत्नी को समझाकर ले गया था घर, वहां फिर विवाद हुआ

हमेशा की तरह अंकुर सोमवार रात ससुराल पहुंचा और रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद समझा कर पत्नी और बच्चे को साथ लेकर उत्कल नगर चला गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2.30 बजे फिर पति-पत्नी का विवाद हुआ और अंकुर ने शीतलाना के पेट में कैंची घोंप कर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी ने परिजनों को हत्या की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment