News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, February 17, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: स्कॉट सर्विस की आड़ में पति-पत्नी कर रहे थे देह व्यापार का घिनौना काम..

ब्रेकिंग न्यूज़: स्कॉट सर्विस की आड़ में पति-पत्नी कर रहे थे देह व्यापार का घिनौना काम..


हमरNews:

नोएडा के सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को स्कोर्ट सर्विस चलाकर देह व्यापार का कारोबार करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की सरगना समेत 5 को गिरफ्तार किया हैं। आरोप है कि ये देह व्यापार के नाम ग्राहकों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार, मोबाइल फोन, कंडोम के पैकेट, लूटी हुई नकदी बरामद की है।



जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि एस्कार्ट सर्विस के नाम पर उसके साथ लूटपाट की गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग की सरगना ग्राहक से मिलने के लिए सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क आने वाली है। पुलिस ने मौके पर जाल फैला दिया। यहां से पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने इनकी पहचान असम निवासी रोशनी पत्नी दिव्यांश पांडवनगर दिल्ली, दिव्यांश निवासी पांडवनगर, सरिफा खान निवासी बदरपुर दिल्ली, मंजू और परमिला निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा के रूप में की है।



कैसे लोगों बनाते थे निशाना?

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर मीडिया सेल के मुताबिक, गैंग की सरगना रोशनी है। मूलरुप से असम की रहने वाली रोशनी दिल्ली में रहकर इंटरनेट के माध्यम से मेघा एस्कार्ट सर्विस चलाती थी। यह ग्राहकों को फोन पर मैसेज और कॉल करती थी। ग्राहक रुचि लेता था तो उसे फोन पर लड़कियों के फोटो भेजती थी। ग्राहकों को कई लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। ग्राहकों की तरफ से चुनी गई लड़की लेकर वह उसके बताए स्थान पर पहुंच जाती थी। उसके बाद यह गिरोह संगठित होकर लूटपाट करता था। ये लंबे समय से इसी तरह दिल्ली-एनसीआर में लोगों के साथ लूटपाट कर रहे थे।

हमरNews

No comments:

Post a Comment