News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, March 17, 2021

बड़ी खबर: जिले में 25 मार्च तक धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: जिले में 25 मार्च तक धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


हमरNews:

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. प्रशासन ने 25 मार्च तक गाजियाबाद में धारा 144 लागू कर दी है. इस दौरान प्रशासन की ओर से काफी सख्ती भी बरती जाएगी।


प्रशासन का कहना है कि त्योहारों और परीक्षाओं के बीच कोरोना से बचाव के लिहाज से ये फैसला लिया गया है. आदेश के मुताबिक, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल जैसे सार्वजनिक जगहों पर मास्क के बिना एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही थियेटर, मॉल, स्कूल और कॉलेज जैसे जगहों पर कोरोना के लक्ष्ण वालों लोगों को सख्त तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।


इसके साथ ही सभी दुकानदारों को मास्क और ग्बल्स का इस्तेमाल करना होगा. मास्क नहीं लगाने वाले खरीददार को बिक्री नहीं की जाएगी. दो पहिया वाहन चालकों को मास्क और हेलमेट लगाना जरूरी होगा. चौराहों पर मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं होगी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment