News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, March 24, 2024

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकान रहेंगे बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकान रहेंगे बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश 



हमरNews: होली पर मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2024 होली के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकाने एवं लायसंस अर्थात् सी. एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4क (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कैंटीन) एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन कराने कहा गया है


कलेक्टर ने संबंधित वृत्त प्रभारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक, उक्त दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चित करें, कि उनके प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं भण्डारण भाण्डागार निर्धारित समयावधि पर बन्द हो जाए, उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


होली पर जाम छलकाने के शौकीन हैं 

तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। होली को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इस दिन यानी सोमवार 25 मार्च 2024 को ड्राई डे घोषित कर दिया है। इस दौरान प्रदेश की हर शराब की दुकान पर ताला लटका नजर आएगा। उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से प्रदेश के हर जिले में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस दौरान सभी शराब की दुकानों और ठेकों पर आबकारी विभाग की नजरें रहेंगी। होली वाले दिन शराब की हर दुकान पर शौकीनों को ताला लटका नजर आएगा।


इसी क्रम में यूपी के गौतमबुद्ध नगर 

जिले के सभी शहरों और गांवों में होली के पर्व पर 25 मार्च को शराब बिक्री पर रोक रहेगी। सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें, प्रीमियम रिटेल वेंड और मॉडल शॉप, बार, सैन्य कैंटीन और अर्द्ध सैनिक कैंटीन अन्य दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यह आदेश दिया है।


स्टॉक खरीदने में जुटे लोग

जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा की ओर से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि होली के मुख्य त्योहार (फाग) पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले की सभी देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर, भांग आदि की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक सोमवार को यानी 25 मार्च को सभी शराब की दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। होली को देखते हुए शराब के शौकीन पहले से ही स्‍टॉक खरीदकर रखने की तैयारी कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर होली के दिन हुड़दंग करने वालों पर नोएडा पुलिस की भी नजरें रहेंगी।

No comments:

Post a Comment