बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो रोज सुबह कर लीजिए ये काम, चश्मा उतरने में नहीं लगेगी देर
हमरNews: आंखों की रोशनी को बढ़ाने का प्रयास बहुत से लोग करते हैं, लेकिन इसमें कामयाब बहुत कम ही हो पाते हैं. वह इसलिए की वे सही तरीका नहीं अपनाते हैं. यहां कुछ कारगर उपाय जाने जो चश्मा हटाने में मदद करेंगे.
आज की व्यस्त जीवनशैली में आंखों की सेहत को सही रखना बहुत जरूरी है. लंबे घंटों तक स्क्रीनों पर नजर टिकाने से और प्रदूषण के कारण, आंखों की कमजोरी की समस्या बढ़ती जा रही है. आजकल कम उम्र में भी चश्मे लगने लगे हैं. चाहे वह यंग एडल्ट हों या बच्चे नजर का चश्मा लगने से ज्यादातर लोग परेशान हैं. ऐसे में क्या करें जब आंखों की रोशनी कमजोर होने लगे, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें, नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी आंखों की रोशनी को सुधारना चाहते हैं. आजकल के रूटीन में अक्सर हम अपने आंखों की देखभाल को अनदेखा कर देते हैं और यह आधे से ज्यादा समय अपने ग्लासेस पहने हुए बिता देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह की शुरुआत कैसे की जाए, ताकि आप दिनभर ग्लासेस के बिना भी आराम से गुजार सकें? यानि आंखों से चश्मा कैसे हटाएं? यहां हम कुछ सरल उपाय बता रहे हैं जिन्हें आप अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकते हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने के उपाय
1. पानी पीना
सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पीना एक अच्छी आदत है. गर्म पानी पीने से आंखों को ठंडा महसूस होता है और यह आपकी नजर को सही बनाए रखने में मदद कर सकता है.
2. नेती फॉलो करें
नेती या जलनेति एक प्राचीन योगिक तकनीक है जो सिर्फ एलर्जी के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी आंखों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखती है.
3. आंखों की व्यायाम करें
सुबह की नींद के बाद आंखों की कुछ व्यायाम करने से आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और नजर की ताकत बढ़ती है. इससे चश्मा हटाने को भी बढ़ावा मिलेगा.
4. हरी सब्जियों और फलों का सेवन
हरी सब्जियां और फलों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं. इसलिए रोज फल और सब्जियों का सेवन करें.
5. ध्यान करें
सुबह की शुरूआत ध्यान के साथ करने से मन को शांति मिलती है और इससे आंखों के स्वास्थ्य को भी लाभ होता है. साथ ही साथ आंखों से चश्मा हटाने में भी मदद मिलेगी.
आंखों के बिना बेहतर और सुंदर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जब संपूर्ण स्वास्थ्य की बात आती है, तो लोग अक्सर आंखों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। जाहिर है आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से हैं जिनकी सही देखभाल की जरूरत होती है। आई-क्यू स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल डायरेक्टर अजय शर्मा के अनुसार, खराब जीवनशैली और खान-पान की वजह से आंखों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल और खाने-पीने में पोषक तत्वों की कमी समय से पहले आंखों के रोशनी कम करने के साथ आंखों की कई समस्याओं को जन्म देते हैं।
डॉक्टर अजय शर्मा का मानना है कि आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे बेस्ट तरीका डाइट में सुधार करना है। अगर आप अपनी आंखों को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाना चाहते हैं तो आपको अपने खाने में उन सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों में विटामिन ए, ओमेगा-3 फैट, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की हिफाजत करते हैं। डॉक्टर आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं।
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? (How to Improve Eye Sight)
आँखों को नुकसान न पहुँचे इसलिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि-
- -आँखों को दिन में दो बार ठण्डे पानी से धोना चाहिए।
- -पढ़ते समय रोशनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहुत हल्की रोशनी में पढ़ने या लिखने से आँखों पर दबाव पड़ता है।
- -धूल, प्रदूषण एवं तेज धूप से आँखों को बचाना चाहिए, तेज धूप में जाते समय आँखों पर अच्छी गुणवत्ता वाले चश्मों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि सूर्य की पराबैंगनी किरणें (UV rays) आँखों को नुकसान पहुँचाकर समस्याओं को उत्पन्न करती है।
- -बहुत देर तक लगातार पढ़ने या कम्प्यूटर पर काम करने के कारण आँखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कुछ देर के अंतराल में आँखों को बंद कर के आराम देना चाहिए।
- इसके अलावा आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आँखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों से युक्त आहार लेना चाहिए जिसमें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स हो। आहार ऐसी होनी चाहिए-
- -विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटिन से युक्त आहार का सेवन करें, जैसे- गाजर, सभी खट्टे फल आदि। विटामिन-ए के लिए गेहूँ से बने उत्पाद तथा नट्स का सेवन करें।
- -हरी पत्तेदार सब्जियाँ एवं दालों का सेवन करें।
- -ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सेवन आँखों के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए अलसी के बीजों का सेवन करें।
- -शकरकंद (Sweet potato) को भी अपने आहार में शामिल करें। यह बीटा कैरोटिन और विटामिन- ई का अच्छा स्रोत होता है।
- -नट्स में अच्छी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो आँखों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली क्षयकारी बीमारियों से बचाता है इसलिए नट्स का सेवन करें, जैसे- अखरोट, बादाम, पिस्ता, मूंगफली आदि।


No comments:
Post a Comment