News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, March 30, 2024

बड़ी खबर: कल से शुरू होगी रायपुर से जगदलपुर उड़ान, जानें किराया और शेड्यूल

बड़ी खबर: कल से शुरू होगी रायपुर से जगदलपुर उड़ान, जानें किराया और शेड्यूल


हमरNews: जगदलपुर के लिए काफी दिनों से हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है।


जगदलपुर के लिए काफी दिनों से हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा 2,299 रुपये में की जा सकती है।


ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। मालूम हो कि रायपुर से जगदलपुर के लिए यात्री सप्ताह में चार दिन उड़ान भर सकेंगे। वहीं जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातों दिन उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही ये उड़ानें शुरू की जा रही हैं।


विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 7105 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई 7092 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7095 रायपुर से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।



ढाई महीने में ही चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने भरी उड़ान

रायपुर विमानतल में लगातार हवाई यात्रियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। इस वर्ष जनवरी से लेकर 15 मार्च तक ढाई महीनों में ही रायपुर विमानतल से करीब चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने उड़ान भरी है। आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।



FastTag से हो रही पार्किंग की वसूली

रायपुर विमानतल में यात्रियों की सुविधाओं के लिए अब फास्टटैग के माध्यम से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। इसके आने से अब यात्रियों व ठेका कर्मियों के बीच होने वाले झगड़े भी थोड़े कम हुए हैं। इसके साथ ही इन दिनों विमानतल में ओला उबर के साथ ही अन्य टैक्सियों का भी आना जाना शुरू हो गया है। वहीं यात्रियों के लिए कुछ नई दुकानें भी आने वाली हैं। रायपुर विमानतल को उपभोक्ता संतुष्टि में पांचवां स्थान दिया गया है।



अप्रैल या मई पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है जयपुर उड़ान

रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद रायपुर से जयपुर के लिए भी अप्रैल आखिर या मई पहले सप्ताह में उड़ान शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रायपुर से जयपुर का शेड्यूल तय हो गया है और विमानन कंपनी द्वारा केवल नई फ्लाइट का इंतजार किया जा रहा है। रायपुर से जयपुर के लिए भी काफी समय से उड़ान शुरू करने की मांग की जा रही है।



जानकारी के अनुसार, जगदलपुर-हैदराबाद के बीच संचालित होने वाली इस फ्लाइट के लिए यात्रियों ने बड़ी संख्या में टिकट बुक कराया है। पहले दिन इसका संचालन हैदराबाद-जगदलपुर-हैदराबाद के बीच किया जाएगा, मगर सोमवार को यह विमान हैदराबाद से जगदलपुर पहुंचेगा और उसका आगे का सफर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तक होगा। अभी तक राज्य में अलायंस एयर अपने एयरक्राफ्ट का संचालन छत्तीसगढ़ के दो शहरों के एयरपोर्ट के बीच करती थी, मगर अब इसमें इंडिगो का नाम भी शामिल हो गया है, जो राज्य में (रायपुर) से सबसे अधिक विमान संचालित करती है।  


एलायंस एयर के बाद इंडिगो की फ्लाइट का संचालन


रायपुर-जगदलपुर के बीच इस फ्लाइट का न्यूनतम किराया 2299 रुपए तय किया गया है। वहीं रायपुर से जगदलपुर होकर हैदराबाद जाने के लिए यात्रियों को आठ हजार रुपए तक टिकट के लिए देना होगा। जगदलपुर-हैदराबाद की इस फ्लाइट की घोषणा के बाद टिकिटों की बुकिंग शुरू हो गई थी। जारी किए गए शेडयूल के मुताबिक यह फ्लाइट नियमित रूप से जगदलपुर-हैदराबाद के बीच आवाजाही करेगी, मगर चार दिन यह रायपुर भी आएगी। रायपुर-जगदलपुर के बीच का सफर एक घंटे में पूरा होगा। दोनों शहरों के बीच अलायंस एयर अपनी फ्लाइट का संचालन मंगलवार और गुरुवार को करती है। ट्रैवल्स कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इंडिगो द्वारा जगदलपुर से उड़ान संचालित करने के बाद यहां से अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की संभावना बढ़ गई है।

No comments:

Post a Comment