News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, March 20, 2024

शेयर बाजार: लगातार 8 दिनों से गिर रहा यह शेयर, ऑलटाइम हाई से 31% नीचे

शेयर बाजार: लगातार 8 दिनों से गिर रहा यह शेयर, ऑलटाइम हाई से 31% नीचे 



हमरNews: निफ्टी इंडेक्स मंगलावर 19 मार्च को 150 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 21,900 के नीचे आ गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि निफ्टी इंडेक्स जबतक 22,300 के नीचे बना रहता है, तबतक बाजार में सुस्ती छाए रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निफ्टी को 21,850 पर तत्काल मजबूत सपोर्ट है। अगर यह स्तर टूटता है तो फिर बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ हावी हो जाएगी।



मुख्यालय वाली रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 19 मार्च को लगातार आठवें दिन गिरावट आई। दिन के कारोबार के दौरान स्टॉक एनएसई पर 3% से अधिक लुढ़क गया। पिछले आठ कारोबारी दिनों में, स्टॉक में 19% से अधिक की गिरावट आई है। वहीं 1,440 रुपये के अपने हालिया शिखर से, स्टॉक अबतक करीब 32% गिर चुका है। आज की गिरावट के साथ यह शेयर चार महीने के निचले स्तर पर आ गया।


टेक्निकल मोर्चे पर बात करें तो, स्टॉक का चार्ट ओवरसोल्ड जोन में दिख रहा है और रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी घटकर 26 पर आ गया। RSI के 30 से नीचे रहने को स्टॉक के "ओवरसोल्ड" जोन में जाने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा स्टीज एस्टेट्स अपने 50 और 100-दिनों के मूविंग एवरेज से भी नीचे कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 200-दिनों का मूविंग एवरेज 856 रुपये पर रखा गया है।


इस करेक्शन के बावजूद, प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर वित्त वर्ष 2025 के प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल के 37 गुना पर कारोबार कर रहा हैं, जो इसके 5 साल के औसत प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल 19 गुना से काफी ऊपर है।


इनक्रेड इक्विटीज के गौरव बिस्सा ने कहा, 

""पिछले कुछ महीनों में प्रेस्टीज में वर्टिकल रैली हुई थी जो बाकी रियल्टी शेयरों में आई तेजी के मुताबिक ही था। हालांकि, अब यह मंथली चार्ट पर एक बेयरिश आईलैंड रिवर्सल पैटर्न बनाता दिख रहा है। यह पैटर्न मंथली आधार पर स्टॉक के 980 के नीचे बंद होने पर शुरू हो जाएगा और एक बार इसकी पुष्टि होने के बाद यह स्टॉक को ₹800 के स्तर तक लेकर जा सकता है।"



उन्होंने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि इसका 50% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर 800 के आसपास है, जो एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। प्रेस्टीज खरीदने के इच्छुक निवेशकों को सलाह दी जाती है कि जब तक चार्ट में स्थिरता न दिखे, तब तक ऐसा करने से बचें।"


इससे पहले कंपनी के सीएमडी इरफान रजाक ने हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ बातचीत में कहा था कि, कंपनी वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के लिए मुंबई में तीन प्रोजेक्ट पूरे करेगी। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के अंत में बिक्री में 20,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।


प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर सुबह साढे 11 बजे के करीब, 3.15% गिरकर 973.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment