News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, April 6, 2024

अब ATM कार्ड रखने की जरूरत नहीं, UPI के जरिये कर सकेंगे कैश डिपॉजिट,

अब ATM कार्ड रखने की जरूरत नहीं, UPI के जरिये कर सकेंगे कैश डिपॉजिट,



हमरNews: RBI ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत बहुत ही जल्‍द आप UPI का इस्‍तेमाल करके अपने बैंक अकाउंट में कैश भी जमा कर सकेंगे. इसका मतलब है कि बिना डेबिट कार्ड या बिना बैंक जाए आप अपने अकाउंट में कैश जमा कर पाएंगे.


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली मौद्रिक नीति बैठक में UPI को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. अगर आप UPI का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी सुविधा आने वाली है. इस सुविधा के तहत बहुत ही जल्‍द आप UPI का इस्‍तेमाल करके अपने बैंक अकाउंट में कैश भी जमा कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जल्‍द ही यूपीआई के जरिए कैश जमा करने के लिए मशीन का इस्‍तेमाल कर सकेंगे. 


शक्तिकांत दास ने कहा कि इस सर्विस से लोगों को बड़ी सहुलियत मिलेगी. कैश जमा करने लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही अगर आपसे बैंक दूर है तो आप यूपीआई के जरिए कैश जमा कर सकेंगे. इसके अलावा PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्डधारकों को भी पेमेंट की सुविधा दी जाएगी. इन लोगों को थर्ड पार्टी के यूपीआई ऐप के जरिये यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव किया गया है.



कार्ड रखने की नहीं कोई जरूरत 

अगर यूपीआई से कैश डिपॉजिट की सुविधा आती है तो आपको जेब में कार्ड रखने की समस्‍या से आजादी मिल सकती है. इससे ATM कार्ड रखने, खोने या बनवाने की समस्‍या भी दूर हो जाएगी. साथ ही अगर आपका ATM कार्ड चोरी भी हो जाता है तो उसे ब्‍लॉक करवाने के बाद भी कैश डिपॉजिट करने में समस्‍याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.   



ऐसे काम करेगी नई तकनीक

RBI, ATM मशीन पर UPI की यह नई सुविधा एड करेगा। इसके बाद थर्ड पार्टी ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए एटीएम मशीन से UPI के जरिए कैश डिपॉजिट कर सकेंगे। इसके तहत एटीएम की स्क्रीन पर ही UPI/QR Code का ऑप्शन आएगा। जैसे ही इसे स्कैन करेंगे तो इसके बाद खाते की बैंक डिटेल दर्ज करनी होगी। QR Code स्कैन करने के बाद UPI PIN डालते ही बैंकिंग डिटेल्स स्क्रीन पर नजर आने लगेंगी। इस डिटेल को कंफर्म करने के बाद कैश एटीएम मशीन में रखना होगा। इसके बाद वही प्रोसेस अपनाया जाएगा जो कार्डलेस डिपॉजिट के दौरान होता है।



UPI की अहमियत समझें

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है। NPCI ने 2016 में इसे लॉन्च किया था। UPI में रियल टाइम पेमेंट सिस्टम होता है, जिसकी मदद से आप एक बैंक के अकाउंट से दूसरे बैंक के अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर कर पाते हैं। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता। यह सीधा अकाउंट से लिंक होता है। यह मनी ट्रांजेक्शन का सबसे उन्नत डिजिटल जरिया माना जाता है।

No comments:

Post a Comment