News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, July 2, 2025

CG Road Accident: रायपुर डंपर में घुसी बस, डॉक्टर समेत तीन की मौत

बड़ी खबर: रायपुर डंपर में घुसी बस, सम्मान समारोह में जा रही डॉक्टर समेत तीन की मौत

CG Road Accident: रायपुर डंपर में घुसी बस, सम्मान समारोह में जा रही डॉक्टर समेत तीन की मौत


रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डॉ. बरखा ठाकुर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब चार बजे केंद्री गांव के पास हुआ। जहां जगदलपुर से रायपुर आ रही रायल ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस पीछे से डंपर में जा भिड़ी


  • अभनपुर के केंद्री गांव के पास हुआ हादसा, छह अन्य लोग घायल
  • दो वाहनों की चपेट में आई कार, महासमुंद निवासी डॉक्टर की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के एक ट्रक से टकरा जाने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डॉ. बरखा ठाकुर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब चार बजे केंद्री गांव के पास हुआ। जहां जगदलपुर से रायपुर आ रही रायल ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस पीछे से डंपर में जा भिड़ी। बस सवार जगदलपुर के बलराम पटेल व कोंडागांव के अजहर अली की मौत हो गई। वहीं, दोनों वाहनों की चपेट में आकर कार सवार महासमुंद निवासी 31 वर्षीय बरखा ठाकुर की भी जान चली गई।


ऊपर की सीट पर थे यात्री

पुलिस ने बताया कि मरने वाले यात्री बस के ऊपर की सीट पर थे। डंपर से टकराने के बाद कंडक्टर साइड सो रहे यात्री नीचे गिरकर सीधे बस के पहिए के नीचे आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। बस के पहिए के नीचे फंसे मृतकों को निकालने के लिए एनएचएआइ की क्रेन बुलवाई गई थी, जिसे पहुंचने में दो घंटे लग गए। बलराम पटेल एक मीटिंग में शामिल होने के लिए रायपुर आ रहे थे। वे पत्रकार मयंक पटेल के चाचा थे। वहीं, कोंडागांव के अजहर चश्मा बेचते थे। घायलों में मुंगेर बिहार की सुमन देवी, जगदलपुर के धनीराम सेठिया, संध्या कुमार, कोरबा के गणेश्वर प्रसाद, कोंडागांव की तीजन यादव, बलौदाबाजार के भूषण निषाद शामिल है।


डॉ बरखा को नहीं मिली थी पोस्टिंग

महासमुंद के गुरूडीह निवासी डॉ बरखा ने रायपुर मेडिकल कालेज से एमडी पीएसएम की पढ़ाई की थी। उन्हें बांड पोस्टिंग मिलना बाकी था। वे अपने पति डॉ बिजेंद्र ध्रुव के साथ जगदलपुर में रहती थीं। वहां से कॉलेज के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी। वे स्वयं कार चला रही थी। उनके साथ उनके स्वजन भी थे।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के एक ट्रक से टकरा जाने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद ंिसह ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव के करीब एक यात्री बस सामने जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में बस सवार एक महिला समेत तीन लोगों अजहर अली (30), बलराम पटेल (46) और बरखा ठाकुर (31) की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।


सोमवार देर रात एक निजी यात्री बस बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। आज तड़के जब बस केंद्री गांव के करीब पहुंची तब रायपुर की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।


उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जिन यात्रियों को चोट पहुंची थी उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के एक ट्रक से टकरा जाने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


घटना के बाद रायपुर—जगदलपुर मार्ग पर जाम लग गया था। 

बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया गया तथा आवागमन शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


इनकी हुई मौतदर्दनाक हादसे में 

मृतक अजहर अली, पिता इकबाल अली उम्र, 30 साल पता सरगीपाल, कोंडागांव , मृतक बलराम पटेल, पिता मनीराम पटेल उम्र , 46 साल कुम्हारपारा, जगदलपुर , बरखा ठाकुर, पति डॉक्टर बीजेंद्र ध्रुव उम्र 31 साल बता ग्राम गुरूडीह थाना तुम गांव जिला महासमुंद शामिल है।



हादसे में घायल यात्रीघायल यात्रियों में धनीराम सेठिया, पिता सुख दास सेठिया, उम्र 30 साल, अनार थाना लोहारी गुड़ा जगदलपुर, गणेश्वर प्रसाद बर्मन, पिता शंकर बर्मन, उम्र 49 साल , A C E L पंप हाउस कॉलोनी कोरबा, तीजन यादव, पिता सोन सिंह यादव , उम्र 23 साल , अशालनार थाना कोंडागांव जिला कोंडागांव, भूषण निषाद, पिता मोहन निषाद उम्र, 21 साल, भवानीपुर थाना गीतपूरी बलोदा बाजार, सुमन देवी, पति स्वर्गीय अरुण शर्मा, उम्र 60 वर्ष पता जमालपुर जिला मुंगेर बिहार, हाल पता जगदलपुर, संध्या कुमार पति गौतम कुमार, उम्र 30 साल, पता हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर के नाम शामिल है। 

No comments:

Post a Comment