News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, June 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रदेश के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं रूस और किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं, छात्रों ने वीडियो जारी कर वापसी की लगाई गुहार

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रदेश के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं रूस और किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं, छात्रों ने वीडियो जारी कर वापसी की लगाई गुहार


हमरNews:

छत्तीसगढ़, 26 Jun 2020

प्रदेश के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं रूस और किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं। जिनमें से कुछ की वंदे भारत मिशन की तहत वापसी हुई है। इनमें 10 रूस और 9 किर्गिस्तान से लौटे छात्र अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। गुरुवार को संक्रमित मिले छात्रों से पत्रिका ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि किर्गिस्तान में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।


मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार से लेकर दफ्तर सबकुछ खुल चुके हैं। जिसकी वजह से आवाजाही पहले जैसी हो गई है। लोग भी गैर जिम्मेदार हो गए हैं। नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि हम समेत सभी छात्र-छात्राएं वहां से अपने वतन लौटना चाहते हैं। इन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से वापसी करवाने की गुहार लगाई है।


छात्र ने लगाई गुहार मेरा नाम गंधर नयन पांडेय है, मैं रायपुर का रहने वाला हूं। अभी हम 500 छात्र किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं। वंदे भारत मिशन चालू हुआ, मगर हमें इस संबंध में कोई मेल नहीं आया है। 30 से 40 बच्चे दूसरे फ्लाइट से गए हैं। अभी की स्थिति यह है कि हमें बोला जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के सीएमओ ऑफिस से हमारे दूतावास से कोई संपर्क नहीं किया गया है


मेरी सरकार से यही प्रार्थना है, कि हमें यहां से भारतीय होने के नाते निकाले। यहां भी महामारी तेजी फेल रही है। यहां से कमर्शियल फ्लाइट को वंदे भारत मिशन में शामिल किया जा रहा है, जिसकी टिकट बहुत ज्यादा है। हमारी सीएम भूपेश बघेल जी से यही दरखास्त है कि वे यहां के दूतावास से संपर्क करें, हम सबको निकालें।


14 दिन के लिए क्वारंटाइन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि अब तक किर्गिस्तान से 90 छात्रों की वापसी हो चुकी है, जिनमें से 21 पॉजिटिव मिले हैं। अधिकांश छात्रों को रायपुर के पेड क्वारंटाइन होटलों में ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करवाया जा रहा है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment