News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, June 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरोना वायरस से है बचना, छोड़ दें थूक का इस्तेमाल करना

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरोना वायरस से है बचना, छोड़ दें थूक का इस्तेमाल करना


हमरNews:

देश, 26 Jun 2020

कोरोनाकाल में सामान्य दिखने वाली क्रियाओं के प्रति सजग करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने थूक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। एम्स के पूर्व अधीक्षक डॉ. करन पीपरे का कहना है कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हमें हर स्तर पर सावधानी बरतनी चाहिए।

कोरोना वायरस तो अभी आया है, बल्कि थूक और लार से तो कई तरह की बीमारी टीबी व अन्य के संक्रमण का खतरा रहता है। डॉ. मीरा बघेल, सीएमएचओ, रायपुर का कहना है कि थूकने से भी कोरोना का संक्रमण फैलता है। लोगों के जागरूक होने पर ही इस बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है।

रोजाना हम कुछ गलतियां करते हैं जो जानलेवा भी साबित हो सकती हैं पर थोड़ी सतर्कता बरतते हुए ना सिर्फ हम जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं बल्कि खुद और समाज को भी बचा सकते हैं।


  • नोट गिनते समय, खेलते समय गेंद पर थूक नहीं लगाकर, बाजार में सब्जी लेते समय पॉलिथीन बैग पर थूक का इस्तेमाल ना करने दें। बेहतर हो कि घर से थैला लेकर जाएं।

  • नोट गिनते समय, खेलते समय गेंद पर थूक नहीं लगाकर, बाजार में सब्जी लेते समय पॉलिथीन बैग पर थूक का इस्तेमाल ना करने दें। बेहतर हो कि घर से थैला लेकर जाएं।

  • रेलवे टिकट काउंटर, बस टिकट काउंटर या फिर स्टेशनरी की दुकान पर टिकट, लिफाफे या अन्य सामान बेचते समय थूक का प्रयोग न करें।

  • लिफाफे पर टिकट चिपकाते समय थूक का इस्तेमाल न करें।

  • तंबाकू और गुटका का सेवन न करें। यदि करते हैं तो भी जगह-जगह पर न थूकें।

हमरNews

No comments:

Post a Comment