News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, June 24, 2020

बड़ी खबर: जनधन खातों से निकाल सकते हैं 5000 तक रूपए, जानें इस सुविधा के बारे में..अकाउंट में पैसे न होने पर..

बड़ी खबर: जनधन खातों से निकाल सकते हैं 5000 तक रूपए, जानें इस सुविधा के बारे में..अकाउंट में पैसे न होने पर..

दरअसल प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खाते भी बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट ही है, लेकिन इनमें कुछ सुविधाएं बाकी सेविंग्स अकाउंट से ज्यादा मिलती हैं।
हमरNews:

प्रधानमंत्री जन धन योजना, 24 Jun 2020

मोदी सरकार ने हर इंसान को बैंकिंग के दायरे में लाने के लिए जन धन अकाउंट की शुरूआत की थी। लेकिन आज इतने सालों के बाद भी लोगों को जन धन अकाउंट साथ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को ठीक से नहीं पता बल्कि आज भी लोग इन खातों को सामान्य बचत खाता समझने की गलती करते हैं । इसीलिए आज हम आपको जनधन खातों के बारे में सबकुछ विस्तार से बताएंगे।


बीमा और ओवरड्राफ्ट की सुविधा है खास-


जनधन खातों में सेविंग अकाउंट की सभी सुविधाओं ( मिनिमम बैलेंस न रखने की सुविधा, एटीएम कार्ड, महीने में 4 बार पैसे निकालने की सुविधा ) मिलने के साथ-साथ खाताधारक को अकाउंट खुवाने के साथ 30 हजार रुपए का बीमा भी मिलता है। यही नहीं इस अकाउंट के साथ 2 लाख रुपये का ऐक्सिडेंटल डेथ कवर इंश्योरेंस और 5,000 रुपये की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी मिलती है, जो बेसिक सेविंग्स अकाउंट में नहीं मिलती है।


यानि आपके अकाउंट में 0 पैसा होने पर भी इस खाते के होने पर आप overdraft facility के जरिए 5,000 रुपए तक निकाल सकते हैं। लेकिन इस फैसिलिटी के लिए आपको बैंक की एक बात माननी होती है । इसके लिए शर्त है कि आपका जनधन अकाउंट आधार कार्ड से भी लिंक होना चाहिए।


6 महीने तक पैसा रखना है जरूरी- आप ओवरड्राफ्ट फैसलिटी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सिर्फ तब जबकि आपका अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना हो और इन 6 महीनों में अकाउंट में पैसे रहे हो और आपने टाइम-टाइम पर ट्रांजेक्शन्स किये हो।


जन धन अकाउंट खुलवाने के लिए आपको किसी भी तरह के एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट नहीं चाहिए होते हैं आप अपने बेसिक डॉक्यूमेंच बैंक में ले जाकर ये खाता खुलवा सकते हैं। कोरोना काल में ये खाता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं इसी अकाउंट में आती हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment